पत्थलगांव: पत्थलगांव के पंगसुवा में अवैध लकड़ी परिवहन का हुआ खुलासा, शीशे जैसी इमारती लकड़ी की गई जब्त
पत्थलगांव वन परिक्षेत्र अतंर्गत अवैध वन तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस व वन विभाग की टीम ने पंगसुवा झक्करपुर क्षेत्र में पेट्रोलिंग गश्त के दौरान एक लावारिस पिकअप वाहन से शीसो इमारती लकड़ी जब्त की गई है। सोमवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम झक्करपुर के आसपास गश्त किया।