चूरू: नेशनल हाईवे पर बाइक से अफीम तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार, एक लाख की अफीम की गई जब्त
Churu, Churu | Jun 14, 2026 चूरू की सदर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-52 पर बाइक सवार एक युवक को अफीम तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 215 ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है।