मुज़फ्फरनगर: वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर MLA पंकज मलिक का छापा, 10 साल पुराना कूड़ा देख हुए भड़के, करोड़ों खर्च के बावजूद कूड़ा बरकरार
सूजडू स्थित वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट पर सपा विधायक पंकज मलिक ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। प्लांट में 10 साल पुराना कूड़ा और कूड़े के विशाल ढेर देखकर वह नाराज हो गए। निरीक्षण के दौरान कोई जिम्मेदार अधिकारी भी मौजूद नहीं मिला। विधायक ने करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कूड़े का निस्तारण न होने पर सवाल उठाए और चेतावनी दी कि पूरे मामले को विधानसभा में उठाएंगे