बदायूं: सकरी कासिमपुर गांव में नाली की सफाई के विवाद में गर्भवती महिला को धक्का दिया, पेट में बच्चे की हुई मौत
Budaun, Budaun | May 13, 2026 बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के सकरी कासिमपुर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय कविता पत्नी राजेश गर्भवती थी। कल मंगलवार को नाली की सफाई को लेकर पड़ोस के दो महिलाओं से झगड़ा हो गया। तो उन्होंने गर्भवती कविता को धक्का दे दिया। तो वह पेट बल गिर गई और उसे दर्द होने लगा। 5 माह की गर्भवती कविता का बच्चा गर्भ से बाहर निकल आया और उसकी मौत हो गई।