अजयगढ़: एक साल से टूटा गड़डपुर पुल बना मौत का रास्ता बुजुर्ग की जान जाने के बाद भी नहीं जागा प्रशासन।
अजयगढ़ से बरियारपुर कुर्मियान को जोड़ने वाला गड़डपुर पुल पिछले एक वर्ष से टूटा पड़ा है। पिछले साल भारी बारिश में क्षतिग्रस्त हुए इस पुल की अब तक मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। बरसात शुरू होते ही पुल पर आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है और जलस्तर बढ़ने पर लोगों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है। ग्रामीणों के अनुसार, फरवरी माह में पुल से गिरने के कारण एक बु