धमतरी: पीपरछेड़ी (गा.) में 52 पौवा देसी शराब के साथ एक युवक को आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पीपरछेड़ी गागरा में एक युवक के द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली थी। सूचना पर आबकारी विभाग की टीम आरोपी के घर दबिश दिया । जहां आरोपी सुमित कुमार के पास से 52 पौवा देसी शराब बरामद हुआ है। जिस पर आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।