करकी विद्यालय के छात्रों ने डीएम को सौंपा आवेदन।
मामला है शेखपुरा जिले के उच्चतर विद्यालय करकी का जहां विधालय प्राधानाध्यापक के द्वारा TC नहीं दिया जा रहा है। जिसके कारण 150 छात्रों का नामांकन नही हो रहा है। जब छात्र विद्यालय जाते हैं तो गेट बंद पाया। प्राधानाध्यापक से संपर्क करने की कोशिश करने पर उनका फोन बंद पाया। लगातार संपर्क करने के बावजूद भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। नामांकन के लिए अंतिम तिथि 11/06/2026 है। नामांकन नहीं होने पर 150 छात्रों का भविष्य खराब हो जाएगा। इसके साथ-साथ प्राप्ति रसीद के लिए 1000 रूपया इसके साथ-साथ 100 रु. अलग से शिक्षकों के द्वारा अवैध रूप से मांग किया जा रहा है। डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई। इस संबंध शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी छात्रों को TC दिया जाएगा और शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।
विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि आरोप गलत है। छात्रों ने बताया कि अन्याय हो रहा है। इस दौरान अमित कुमार,मंदीप कुमार,कल्लु कुमार, चन्दू कुमार,अभय कुमार सहित अन्य लोग शामिल हुए।