रायगढ़: ऑपरेशन तलाश का बड़ा असर, एनडीपीएस, पॉक्सो और चोरी मामलों में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत तमनार पुलिस को अलग-अलग तीन मामलों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट,पॉक्सो एक्ट एवं चोरी के प्रकरणों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।