राघोगढ़: ₹20 लाख की डकैती के मामले में फरार ₹30000 के इनामी बदमाश कंचनपुरा गौशाला के पास अवैध शराब बेचते गिरफ्तार
राघौगर के धरनावदा थाना पुलिस ने लूट डकैती के फरार आरोपी को अवैध शराब बेचते पकड़ा है। 8 जुलाई को थाना प्रभारी ने बताया, बीती रात हाईवे कंचनपुरा गौशाला के पास धनराज उर्फ चित्तू ग्राम मुरादपुर को 65 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। आरोपी पांढुर्णा जिले के सौसर थाना क्षेत्र में 2024 में ₹20 लाख की डकैती के मामले में फरार था। जिस पर ₹30000 का इनाम घोषित था।