मीनापुर: कंठ विशनपुर गांव निवासी महिला ने अपने पोते पर मारपीट करने का लगाया आरोप, लिखित आवेदन मीनापुर थाने में दिया
कंठ विशनपुर निवासी धनपत देवी ने पोते पर मारपीट करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि हमेशा नशे में रहता है और जमीन लिखने के लिए बोलता है नहीं लिखने पर हमेशा मारपीट करता है। गुरुवार की शाम फिर नशे में आया और मेरे साथ मारपीट कर उंगली काट दी।बचाने आए पिता नागेंद्र सहनी के साथ भी मारपीट की।