मीनापुर: अलीनेउरा निवासी महिला ने पति को हाजत में बंद करने पर मीनापुर थानाध्यक्ष पर परिवाद दायर कराया
अलीनेउरा निवासी अंजू देवी ने पति विनोद कुमार को हाजत में बंद करने पर मीनापुर थानाध्यक्ष के खिलाफ परिवाद दायर कराया है। अंजू देवी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां परिवाद दायर करा न्याय की मांग की है। उसने आवेदन में थानाध्यक्ष पर उसके पति के खिलाफ उसके ही नाम से फर्जी एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष ने सभी आरोपों को निराधार बताया।