मीनापुर: सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से आधा दर्जन स्कूली बच्चे जख्मी
सिवाईपट्टी थाना के करचौलिया के समीप स्टेट हाइवे (एसएच) पर शुक्रवार सुबह शिवहर की ओर से आ रहे ट्रक ने एक ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में ऑटो में सवार एक निजी स्कूल के आधा दर्जन बच्चे जख्मी हो गए। जख्मी बच्चों में दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं, अन्य का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया है। उधर, घटना से गुस