हसनगंज: उन्नाव में महानवमी पर पुलिस ने किया कन्या पूजन और भोज का आयोजन
उन्नाव के सोहरामऊ थाना परिसर में नवरात्र की महानवमी पर पुलिस द्वारा कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी नगर और थाना प्रभारी के निर्देशन में यह कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुआ।