ताखा: ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय लंबित, आक्रोश: 15 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की चेतावनी
Takha, Etawah | Jun 13, 2026 उत्तर प्रदेश प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को ब्लॉक ताखा के सभागार में ग्राम रोजगार सेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला कार्यकारिणी द्वारा आयोजित इस बैठक में बकाया मानदेय का भुगतान न होने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया। संगठन ने निर्णय लिया है कि विभिन्न मांगों को लेकर आगामी 15 जून 2026 को जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय प्रदर्शन किया जाएगा।