हाथरस: छत पर सोते समय एक व्यक्ति नींद में चलते हुए गिरकर गंभीर रूप से घायल, परिजन ने अस्पताल में कराया भर्ती
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव कछपुरा में घर की छत पर सो रहे एक व्यक्ति मुरारी पुत्र रघुवीर नींद में चलते समय छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व्यक्ति को घायल हालत में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करते हुए व्यक्ति को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया।