हाथरस: खेत पर मक्का में पानी लगा रहे युवक की उंगली पर सांप ने काटा, हालत बिगड़ने पर परिजन युवक को लाए अस्पताल
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव ऐहन में खेत पर मक्का में पानी लग रहे एक युवक यज्ञदत्त पुत्र ओमप्रकाश को हाथ की उंगली पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार किया गया।