आरा: पटना हाईकोर्ट ने वीर कुंवर सिंह विश्विद्यालय को दिया वेतन भुगतान का आदेश
Arrah, Bhojpur | May 20, 2024 वीर कुंवर सिंह विवि के महाराजा विधि महाविद्यालय के शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने के मामले पर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान पटना हाईकोर्ट ने वेतन भुगतान का आदेश जारी किया है। मालूम हो कि लॉ कॉलेज के शिक्षकों को वेतन भुगतान विगत कई माह से नहीं हुआ है। वेतन नहीं मिलने पर शिक्षकों ने कोर्ट से गुहार लगाई थी