आगर: राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार पहुंचे आगर, बडौद रोड चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मध्यप्रदेश शासन के राज्यमंत्री एवं ब्यावरा विधायक नारायण सिंह पंवार रविवार दोपहर करीब 2 बजे आगर पहुंचे। उनके आगमन पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय जैन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।