तरबगंज: कानकपुर में अज्ञात कारणों से लगी आग से किसान के गेहूं की फसल जलकर हुई राख
कनकपुर गांव के नेशनल पेट्रोल पंप के पीछे गुरुवार दोपहर को दो बजे दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई । जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे गेहूं की फसल को अपने आगोश में ले लिया।और देखते ही देखते आग की लपटों ने किसान की गेहूं की लगभग दो बीघा फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।