गाज़ियाबाद: थाना वेव सिटी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहलाफुसला कर ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
शनिवार को थाना वेव सिटी पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले मो० मुख्तार आलम नाम के शातिर अभियुक्त को हाईटेक चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले को लेकर बीते 27 अगस्त को वादी की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया था कि वादी की बहन को अभियुक्त बहला फुसलाकर कही ले गया है।