चंदिया: घरेलू विवाद में मारपीट: युवक को जान से मारने की धमकी, चंदिया थाने में मामला दर्ज
Chandia, Umaria | Apr 13, 2026 उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। ग्राम मडवा निवासी 27 वर्षीय मुकेश चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव की ही मनीषा चौधरी ने घरेलू विवाद के चलते उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।