बहराइच: बहराइच लोकसभा के लिए 13 मई व कैसरगंज लोकसभा के लिए 20 मई को होगा मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि बहराइच लोकसभा के लिए 13 मई को चौथे चरण में मतदान संपन्न होगा। जबकि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए पांचवें चरण में 20 मई को मतदान संपन्न होगा। इस दौरान उन्होंने बताया कि निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है।