बहराइच: बहराइच जिले में होने वाले आम लोकसभा चुनाव को लेकर शुरू होगी सघन चेकिंग अभियान - एसपी ने दी जानकारी
बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला ने जानकारी देते हुए रविवार को बताया कि 2024 के आम लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। ऐसे में पुलिस द्वारा पूरी सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने साफ कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।