बहराइच: भौरी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
बौडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भौरी इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वही पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जा रहा है। वहीं पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।