बिशुनपुरा: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की चपेट में आने से युवक घायल
विशनपुरा प्रखंड से सटे रमना थाना क्षेत्र के करचा गांव निवासी 26 वर्षीय राकेश बैठा पिता राजकुमार बैठा मोटरसाइकिल के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उस समय हुई, जब वह मजदूरी करके बुधवार की शाम को पैदल घर लौट रहा था। उसका इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में गुरुवार की शाम 6:00 बजे तक चल रहा था।