सीतापुर: कलेक्टट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सरकार की योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
जनपद के कलेक्टट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने सरकार की योजनाओं को लेकर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सरकार की योजनाएं गांव और शहर में किस तरीके से लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं उनको कितना लाभ मिल रहा है इसको लेकर के यहां पर चर्चा। सरकार की योजनाएं सभी लाभार्थियों तक पहुंचे इसको लेकर के अधिकारियों को आदेशित किया गया है।