हनुमानगढ़: चोहिलावाली में होटल पर खाना खाने आए युवकों ने होटल संचालक पर लाठी-गंडासी से किया जानलेवा हमला, नगदी छीनकर हुए फरार
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र के चोहिलावाली गांव में स्थित एक होटल पर खाना खाने आए कुछ युवकों ने होटल संचालक पर लाठी गंडासी से जानलेवा हमला कर दिया, तथा नगदी छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में होटल मालिक की रिपोर्ट के आधार पर टाउन थाना में कुछ जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।