पूरनपुर: तहसील में भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
पूरनपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन (टकैत) गुट ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सोपा, ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सहकारी समितियों पर यूरिया खाद उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को खाद नहीं दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही अवैध बिजली कटौती पर भी नाराजगी जताई गई।