मंदसौर: मंदसौर कार हादसा; लोगों को बचाने में जान गंवाने वाले शख्स के परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी, CM ने की घोषणा
मंदसौर में हुई हृदय विदारक घटना, जिसमें कार बगैर मुंडेर के कुएं में गिर गई थी और 12 लोग काल में समा गए थे। घटना में मनोहर सिंह अपनी जान पर खेलकर चार लोगों की जान बचाकर खुद जान गंवा बैठे थे, ऐसे बहादुर को सम्मान तथा परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी दिए जाने का निर्णय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया है।