नामकुम: हेसा पीढ़ी गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 9,200 किलो जावा महुआ नष्ट किया
Namkum, Ranchi | Apr 7, 2026 हेसा पीढ़ी गांव में उत्पाद विभाग छापेमारी कर 9 हजार 200 किलो जावा महुआ नष्ट किया। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी के दौरान टीम ने अवैध शराब निर्माण के अड्डों को ध्वस्त करते हुए करीब 9 हजार 200 किलोग्राम जावा महुआ मौके पर ही नष्ट कर दिया। साथ ही लगभग 400 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई और कुल 7 अवैध भट्टियों को तोड़ा गया।