कामडारा: 12 हाथियों के झुंड ने ग्रामीण पर किया हमला, वन विभाग ने दी तत्काल ₹10 हजार की सहायता राशि
Kamdara, Gumla | Jul 2, 2026 कामडारा प्रखंड के किसनी गिरजा टोली गांव में गुरुवार की तड़के जंगली हाथियों के झुंड ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। घटना में 40 वर्षीय हेरमन बारला गंभीर रूप से घायल हो गया। हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया जिससे उसका एक पैर टूट गया और शरीर के कई हिस्से में चोट लगी। अंधेरे का फायदा उठाकर किसी तरह जान बचाकर वह वहां से भागने में सफल रहा।