भगवानपुर: मेंहदौली पंचायत के लालू नगर स्थित महादलित सामुदायिक भवन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मेंहदौली पंचायत अंतर्गत लालूनगर स्थित महादलित विकास मिशन के तहत निर्मित सामुदायिक भवन पर अतिक्रमण किए जाने का मामला बुधवार को शाम करीब चार बजे सामने आया है। इसे लेकर अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल भवन को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा इसकी मरम्मत कर मूलभूत सुविधाएं की मांग की।