जशपुर: जशपुर के 2.68 लाख राशन कार्डधारियों को मिल रहा खाद्यान्न, 497 दुकानों में ई-पॉस से किया जा रहा वितरण
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का प्रभावी संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के 2 लाख 68 हजार 108 राशन कार्डधारी हितग्राहियों को ई-पॉस मशीन के माध्यम से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से रविवार की दोपहर एक बजे मिली जानकारी के अनुसार