बरवाडीह: पूर्व खिलाड़ी सह शारीरिक शिक्षक कोमल टोपनो की प्रथम पुण्यतिथि पर हॉकी मैच का आयोजन बढ़निया ग्राम में हुआ
पूर्व खिलाड़ी सह शारीरिक शिक्षक कोमल टोपनो की प्रथम पुण्यतिथि पर हॉकी मैच का आयोजन बढ़निया ग्राम के मिशन स्कूल के प्रांगण में शनिवार की सुबह 11:00 बजे किया गया। इस मौके पर बरवाडीह प्रखंड की जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर सिंह उपस्थित थी ।हॉकी मैच की शुरुआत कोमल टोपनो की याद में प्रार्थना सभा के साथ किया गया। जहां प्रथम मैच लोहरदगा और झरना के बीच खेला गया ।