मैनपुरी: कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई
मैनपुरी के कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने पहुंचकर डॉ भीमराव अंबेडकर की चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनाई है। तो वही इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष के अलावा पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेसियों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों पर चलने के लिए शपथ भी ली है।