हरदा: हरदा में खूंखार कुत्ते का आतंक, 2 घंटे में 4 बच्चों समेत 19 लोगों को काटा
Harda, Harda | Jun 27, 2026 हरदा शहर में शुक्रवार शाम एक आवारा कुत्ते ने ऐसा आतंक मचाया कि लोग जान बचाने के लिए दुकानों, घरों और छतों पर शरण लेने को मजबूर हो गए। हरदौल बाबा मंदिर क्षेत्र में शाम करीब 7 बजे से रात 10 बजे तक कुत्ते ने चार बच्चों सहित 19 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पांच से छह लोगों की हालत गंभीर बताई गई।