इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर में अनार का पेड़ काटने का विरोध करने पर किसान को गोली मारकर किया घायल
Iglas, Aligarh | Jul 7, 2026 इगलास : कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर में सोमवार देर रात अनार का पेड़ काटने का विरोध करने पर एक किसान को गोली मार दी गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए जेएन मेडिकल कालेज, अलीगढ़ भेजा गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा है। राहत की बात यह है कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।