पन्ना: पन्ना के 'आरोह' समर कैंप में दिखा बच्चों का जोश, खेलों के साथ फिटनेस की रही धूम
Panna, Panna | May 9, 2026 "पन्ना के छत्रसाल स्टेडियम में इन दिनों 'आरोह ग्रीष्मकालीन शिविर' की धूम है। खेल विभाग द्वारा आयोजित इस कैंप में बच्चे न केवल फुटबॉल और हॉकी जैसे खेलों में पसीना बहा रहे हैं, बल्कि मार्शल आर्ट और मलखम्ब के गुर भी सीख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हर्षिता विश्वकर्मा का जुम्बा सेशन युवाओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।