करनाल: झिंवरेहड़ी में ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान:अनिश्चितकालीन धरना शुरू, अंडरपास का निर्माण न होने से नाराजगी
Karnal, Karnal | Sep 1, 2024 झिंवरेहड़ी गांव में रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा न होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की और विधानसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।ग्रामीणों की माने तो दो साल से अंडरपास का निर्माण अटका पड़ा है। आने जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है।