कुटुंबा: सिता बिगहा गांव में ग्राम देवी मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ, सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग
कुटुंबा प्रखंड के मटपा टोले सिता बिगहा गांव में ग्राम देवी मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। नवनिर्मित मंदिर में मां भगवती की प्रतिमा स्थापना को लेकर आयोजित इस सात दिवसीय अनुष्ठान में आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।