नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन रविवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ कर दिया गया। इसके साथ ही तीन दिनों से जारी सरस्वती पूजनोत्सव संपन्न हो गया। महिलाएं विदाई गीत गाती हुई तो युवा संगीत पर ठुमके लगाते हुए रंग गुलाल लगाकर स्थानीय सरोवर बुढी गंडक आदि में प्रतिमा का विसर्जन किया।