जखनिया: नगदिलपुर में पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की स्मृति में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित, 300 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज और दवा
गाजीपुर जनपद के नगदीलपुर सब्जी मंडी परिसर में रविवार को जनसेवा की अनोखी मिसाल देखने को मिली, जहां पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की स्मृति में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। युवा भाजपा नेता पीयूष राय ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस जनकल्याणकारी पहल में आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे...