सीतापुर: सरैया भट्टपुरवा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई लोग हुए घायल
जनपद के थानगांव थाना क्षेत्र के सरैया भट्ट पुरवा गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के कुल चार लोग जख्मी हो गए थे घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बाद सभी घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार किया जा रहा है।