बख्शी का तालाब: लखनऊ में बिजली संकट गहराया, बीकेटी में कटौती से जनता बेहाल
लखनऊ में लगातार हो रही बिजली कटौती से आमजन परेशान हैं। बीकेटी समेत कई विधानसभा क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों में भारी नाराजगी है। भीषण गर्मी के बीच बिजली सप्लाई व्यवस्था चरमराने से पानी और रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। विपक्ष ने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को निशाने पर लेते हुए सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं।