औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदौरा में दबंगों ने महिला को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदौरा निवासी सरिता देवी पत्नी भूप सिंह शुक्रवार की सुबह अपने घर पर काम कर रही थी। करीब 11:30 बजे उसके परिवार का ही एक युवक आया और गालियां देने लगा। जब सरिता ने गाली देने का विरोध किया तो दबंग द्वारा उसकी मारपीट कर दी गई। चीख पुकार की आवाज सुनकर अन्य लोग आ गए तथा घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस को दी गई।