औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्योटरा में छत पर गई महिला को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में उपचार जारी है
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्योटरा निवासी पूजा पत्नी आनंद घर के किसी काम से शुक्रवार की दोपहर 12 बजे अपनी छत पर गई हुई थी। इस दौरान उन्हें किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने के उपरांत कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने जानकारी हासिल की तथा इसके उपरांत उन्हें औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया।