नगर परिषद हिलसा में स्वच्छता को लेकर बैठक हिलसा: नगर परिषद हिलसा में शुक्रवार को सभी सफाई निरीक्षकों एवं कचरा संग्रहण वाहनों के चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने तथा स्रोत पर कचरे का पृथक्करण कराते हुए ही कचरा संग्रह करने पर विशेष जोर दिया गया।