केकड़ी: नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने केकड़ी में फ्री वाई-फाई के साथ विकास योजनाओं का शुभारंभ किया
Kekri, Ajmer | Apr 10, 2026 आमजन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने केकड़ी में 10 प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को फ्री वाई-फाई जोन में विकसित किया।उद्घाटन नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नगर पालिका के रंगमंच पर आयोजित समारोह में शुक्रवार को शाम 6 बजे किया।कार्यक्रम में मंत्री खर्रा ने विभिन्न विकास कार्यो का उद्घाटन व शिलान्यास भी किया।