रामगढ़ चौक: उत्पाद थाना पुलिस ने रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से दो शराबियों को किया गिरफ्तार
लखीसराय जिले के उत्पाद थाना पुलिस द्वारा लगातार शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सघन अभियान चलाया जाता रहा है। और इसी अभियान के तहत लगातार गिरफ्तारी भी की जा रही है इसी क्रम में सोमवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र से दो शराबियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराबियों की पहचान लक्ष्मी नारायण कुमार और कुलदीप कुमार के रूप में की गई है।