रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक प्रखंड मे एक दिवसीय खरीफ महोत्सव के तहत प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में मंगलवार को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय खरीफ महा अभियान के तहत प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में अनुमंडलीय कृषि पदाधिकारी अविनाश शंकर एवं उप परियोजना निदेशक आत्मा संजीव कुमार शामिल हुए।